20-Sep-2025
Lions District 321 B2
आज लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गंगा 🏫 ने MJF लायन सन्मति सर्राफ जी के नेतृत्व में 📣 हिंदी दिवस 📚 के अवसर पर कॉम्पोज़िट प्राथमिक विद्यालय, प्रेम नगर, कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु हिंदी श्रुतिलेख ✍️ एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 🧠 कराई गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों 🏆 के साथ-साथ सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार 🏅 प्रदान किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के लिए नहाने और कपड़े धोने के साबुन 🫧 वितरित किए गए। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरपर्सन परमजीत बाजपेयी जी 🏅 ने भी अपना कीमती समय दिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा लायन रश्मि गुप्ता, सचिव लायन छवि सेठ, लायन सरिता सिंह, लायन अर्चना निगम, लायन रेखा गुप्ता, लायन उपासना गुप्ता, लायन अंजना त्रिपाठी आदि की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं साथियों का कार्यक्रम में उपस्थिति देकर उत्साह एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद। 💐