30-Jan-2026
Lions District 321 B2
*लायंस क्लब झांसी डायमंड ने मनाया चार्टर डे एवं इंटरनेशनल प्रेसीडेंट लायन ए पी सिंह जी का जन्मदिन*
लायंस क्लब झासी डायमंड ने आज सभी चार्टर सदस्यों के साथ चार्टर डे उत्सव मनाया। एक्सटेंशन चेयरपर्सन लायन कल्पना पांडे,लायन नरेंद्र मुखरैया (अध्यक्ष) लायंस क्लब झांसी मांगलिक, लायन विनोद पहलाजानी जी,जोन चेयरपर्सन लायन राजेन्द्र अग्रवाल जी भी कार्यक्रम में आमंत्रित थे। सचिव लायन रश्मि पटेरिया तथा उपाध्यक्ष लायन हर्ष गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। वर्षा बुधोलिया ने कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से दी।कोषाध्यक्ष लायन अनीता मुखरैया ने ध्वज वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन रूचि निवेदिता ने किया। सभी ने आदरणीय इंटरनेशनल अध्यक्ष लायन ए पी सिंह जी का जन्मदिन भी सैलिब्रेट किया गया।
लायन रश्मि पटेरिया
सचिव
लायंस क्लब झाॅसी डायमंड