20-Sep-2025
Lions District 321 B2
प्रिय लायंस साथियों,
श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर अन्नदान महादान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, जिला कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल द्वारा 8 सितंबर को सहज अन्नदान का आयोजन दिव्यांग पेहल पुनर्वास केंद्र समिति, पांडू नगर में किया गया।
इस अवसर पर लगभग 50 दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हलवा-पूरी और मटर-पनीर का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। यह सेवा कार्य लायन आशा भाटिया जी द्वारा प्रायोजित किया गया तथा ₹1000 की धनराशि उनकी बहू रचना भाटिया जी द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा लायन संघमित्रा अग्रवाल ने किया, जबकि सचिव मोनिका अग्रवाल ने बच्चों को भोजन परोसने में सहयोग दिया। पुनर्वास केंद्र के शिक्षकों व अभिभावकों का बच्चों के प्रति समर्पण देखकर सभी का हृदय प्रसन्न हो गया।
हमारे जिला गवर्नर एम.जे.एफ. लायन सन्मति सर्राफ जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में यह सेवा कार्य जिला की मानवीय संवेदनाओं और लायंस क्लब की सेवा भावना को और प्रखर बनाता है।
सेवा ही सर्वोपरि है – सहजता से दान करें।